What is Insurance Policy
इंश्योरेंस क्या है What is Insurance Policy बीमा यह एक ऐसा शब्द है जो आपने कभी ना कभी सुना ही होगा क्योंकि आजकल हर कोई अपना या फिर अपने पसंदीदा चीजों का बीमा जरूर करवाता है छोटे-मोटे दुकानदार से लेकर के नौकरी करने वाले लोग हर कोई बीमा करवाते हैं और उन्हें बीमा करवाना भी चाहिए। लेकिन बहुत से लोग हैं जो बीमा के बारे में ठीक से समझ नहीं पाते हैं और हमेशा कंफ्यूज रहते हैं यह सोचकर के कौन सा बीमा ले और कौन सा ना लें या फिर किस तरह का बीमा लेने पर उन्हें अधिक से अधिक फायदा होगा इसलिए मैं आज आप लोगों को धीमा से जुड़े कुछ सामान्य और जरूरी बातें बताने जा रहा हूं शायद इससे आपके दिमाग में आने वाले सभी सवालों के जवाब प्राप्त हो जाएंगे। बीमा क्या है सबसे पहले हम जान लेते हैं कि बीमा क्या है देखिए अगर सीधे शब्दों में बोला जाए तो बीमा एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें कोई भी बीमा कंपनी आपके किसी भी प्रकार के नुकसान जैसे बीमारी दुर्घटना या फिर मृत्यु हो जाने पर आपको या आपके परिवार के किसी दूसरे सदस्य को आर्थिक रूप से सहायता देने की पूरी गारंटी देता है। जैसे आपने अगर खुद का जीवन बीमा करवाया...